दिनांक 23.10.2016 को दिवा स्टेशन पर 9 घंटे का ट्राफिक एवं पावर ब्लाक
मध्य रेल के दिवा स्टेशन वर्तमान अप फास्ट लाईन पर कटिंग एवं सीएसटी एवं कल्याण एण्ड पर नई अलाईमेंट हेतु दिनांक 23.10.2016 को सुबह 09.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक (9 घंटे का)ट्राफिक एवं पावर ब्लाक परिचालित किया जायेगा।
उपनगरीय गाडियों का डायवर्शन
सुबह 08.33 बजे से शाम 05.45 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट लोकल कल्याण एवं ठाणे के बीच अप स्लो लाइन पर चलाई जायेगी और लोकल कल्याण एवं ठाणे के बीच सभी स्टेशनों पररूकेंगी।
सुबह 08.29 बजे से शाम 04.45 बजे तक छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से छूटने वाली डाउन फास्ट लोकल ठाणे एवं कल्याण के बीच डाउन स्लो लाइन पर चलाई जायेगी और लोकल ठाणे एवं कल्याण के बीचसभी स्टेशनों पर रूकेंगी।
लोकल एवं लंबी दूरी की गाडियों का देरी से आगमन।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से छूटने वाली तथा आने वाली सभी अप तथा डाऊन स्लो, सेमी फास्ट एव फास्ट लोकल ब्लॉक अवधि के दौरान अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट देरी से पहुंचेगी।
ब्लॉक की वजह से कुछ उपनगरीय लोकल निरस्त रहेगी।
अप मेल/एक्सप्रेस गाडियों का डायवर्शन
ब्लॉक के दौरान मेल/एक्सप्रेस गाडियॉं कल्याण एवं ठाणे के बीच अप स्लो लाइन पर चलेंगी तथा अपने निर्धारित समय से 20 से 30 मिनट देरी से अपने गंतव्य स्थान पहुंचेगी।
मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाडियों का निरस्तीकरण (दिनांक 23.10.2016)
1. मुंबई आनेवाली गाडी नंबर 11010 सिंहगड एक्सप्रेस
2. मुंबई से छूटनेवाली गाडी नंबर 11009 सिंहगड एक्सप्रेस
3. मुंबई आनेवाली गाडी नंबर 22102 राज्यराणी एक्सप्रेस
4. मुंबई से छूटनेवाली गाडी नंबर 22101 राज्यराणी एक्सप्रेस
3. मुंबई आनेवाली गाडी नंबर 12126 प्रगति एक्सप्रेस
4. मुंबई से छूटनेवाली गाडी नंबर 12125 प्रगति एक्सप्रेस.
5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस आनेवाली 12118 गोदावरी एक्सप्रेस
6. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से छूटनेवाली 12117 गोदावरी एक्सप्रेस
* गाडी नंबर 50104 रत्नागिरी–दादर सवारी गाडी पनवेल तक चलेगी (पनवेल से दादर के बीच रद्द रहेगी)
* गाडी नंबर 50103 दादर–रत्नागिरी सवारी गाडी पनवेल से छूटेगी (दादर से पनवेल के बीच रद्द रहेगी)
50104/50103 रत्नागिरी–दादर–रत्नागिरी सवारी गाडी के यात्रियों को पनवेल एवं दादर के बीच कुर्ला तक हार्बर लाइन होकर और ठाणे तक वाया ट्रान्स हार्बर लाइन एवं मेन लाइन पर कुर्ला / ठाणे से दादरहोकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
ब्लाक के परिणाम स्वरूप अन्य दिनों की तुलना में उपनगरीय गाडियों में अधिक भीड़–भाड़ हो सकती है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे लोकल गाडियों के फुट–बोर्ड, रूफ टॉप एवं खचा–खच भरी लोकल मे यात्रा नकरे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग दें।
