कोल्हापुर से बिदर के लिये नयी साप्ताहिक गाड़ी

Aqua_Power_HD_20180613_230304.jpg
Share this News:

रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के क्रम में छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस ( कोल्हापुर)- बिदर – छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर) के बीच नयी साप्ताहिक गाड़ी शुरू करने का निर्णय लिया है। कोल्हापुर स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 01416 को रात 23.25 बजे स्थानीय सांसद श्री धनंजय महाडीक ने झंडी दिखाकर बिदर के लिये रवाना किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री महाडीक ने इसे यात्रियों के लिये सौगात बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से रेल यात्रियों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयास करते आ रहा हूं । श्री देऊस्कर ने रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला तथा लोगों से इस सुविधा का पूरा लाभ उठाने का आवाहन किया। नियमित रूप से यह सुविधा, गाड़ी संख्या 11416 के रूप में कोल्हापुर से दिनांक 20 जून 2018 से हर बुधवार रात 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.15 बजे बिदर पहुंचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 11415 बिदर से दिनांक 21 जून 2018 से हर गुरुवार 12.30 बजे रवाना होगी एवं अगले दिन 00.35 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में मिरज, पंढरपुर, लातूर, लातूर रोड, उदगीर एवं भालकी स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 1 एसी टू टियर 2 एसी श्री टियर 9 स्लिपर क्लास कोच सहित 6 जनरल कोच होंगे।