कोल्हापूर से बिदर के लिये नयी साप्ताहिक गाडी चलेगी
रेल प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के क्रम में छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस ( कोल्हापूर)- बिदर – छत्रपती शाहू महाराज टर्मिनस ( कोल्हापूर) के बीच नयी साप्ताहिक गाडी नियमित तौर पर चलाने का निर्णय लिया है।
गाडी संख्या 11416 कोल्हापूर से दिनांक 20 जून 2018 से हर बुधवार , रात 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.15 बजे बिदर पहूंचेगी तथा वापसी में गाडी संख्या 11415 दिनांक 21 जून 2018 से बिदर से हर गुरुवार 12.30 बजे रवाना होगी एवं अगले दिन 00.35 बजे कोल्हापूर पहूंचेगी।
यह गाडी रास्ते में मीरज , पंढरपूर, लातूर , लातूर रोड, उदगीर एवं भालकी स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाडी में 1 एसी टु टियर, 2 एसी थ्री टीयर, 9 स्लिपर क्लास कोच सहित 6 जनरल कोच होंगे।
