27,737 लोग बिना टिकट पकड़े गए

Share this News:

पुणे मंडल के पुणे-मलवली, पुणे-बारामती , पुणे-मिरज तथा मिरज – कोल्हापूर सेक्शन में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे है । इस वर्ष अप्रैल, मई के दो महीनो में टिकट जांच के दौरान कुल 62 हजार 528 मामलो में 3 करोड 27 लाख 73 हजार रुपये की राशि जुर्माना के तौर पर वसूल की गयी है । इनमें 27737 लोग बिना टिकट यात्रा करते पाए गये है जिनसे 1 करोड 71 लाख 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्री मिलिन्द देऊस्कर तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रफुल्ल चंद्रा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कृष्णाथ पाटील के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गयी।

रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है । यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे यात्रा के दौरान उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हे रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है।