दिवाली के दौरान पुणे से विशेष ट्रेन इंदौर, नागपुर के लिए

Share this News:

24/10/2019, पुणे – रेल प्रशासन ने दिवाली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे से इंदौर तथा पुणे से नागपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं |

1. इंदौर –पुणे –इंदौर के बीच विशेष ट्रेन |

गाड़ी सं.09310 दि. 28.10.2019 सोमवार को इंदौर से 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 16. 25 बजे पुणे पहुंचेगी तथा गाड़ी सं. 09309 दि. 29.10.2019 मंगलवार को पुणे से 17.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.25 बजे इंदौर पहुंचेंगी | रास्ते में यह गाड़ी लोनावला, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, रतलाम, नागदा तथा उज्जैन में रुकेगी | इस गाडी में 8 शयनयान, 4जनरल, 2एसी टू टियर ,4 एसी-थ्री टियर कोच रहेंगे |

2. नागपुर –पुणे –नागपुर के बीच सुविधा स्पेशल ट्रेन |

गाड़ी सं.82125 दि. 27.10.2019 रविवार को पुणे से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 16. 35 बजे नागपुर पहुंचेगी तथा गाड़ी सं. 82126 दि. 30.10.2019 बुधवार को नागपुर से 21.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.40 बजे पुणे पहुंचेंगी | रास्ते में यह गाड़ी अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगाँव, पुलगांव , वर्धा, सेवाग्राम तथा अजनी में रुकेगी | इस गाडी में 12शयनयान, 4जनरल, एवं 1 ए सी थ्री टियर कोच रहेगा |
रेल प्रशासन यात्रियों से इस सुविधा का लाभ लेने का अनुरोध करता हैं|